Putin कर रहे मध्यस्था की बात, इधर यूक्रेन ने मॉस्को पर दाग दिए एक साथ 144 ड्रोन, रूस के कई हवाईअड्डे को किया गया बंद

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2024

यूक्रेन ने मॉस्को और पश्चिमी रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। 140 से अधिक ड्रोन अटैक से कम से कम एक महिला की मौत हो गई। दर्जनों घर बर्बाद हो गए और राजधानी में प्रमुख हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा। अधिकांश ड्रोन रूस द्वारा मार गिराए गए। रूस के विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने कहा कि हमलों के बाद मॉस्को के चार हवाई अड्डों में से तीन को हवाई यातायात के लिए बंद कर दिया गया, क्योंकि 48 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। राजधानी की ओर जाने वाली एक प्रमुख सड़क आंशिक रूप से बंद कर दी गई। मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि ड्रोन हमलों ने मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्कॉय जिले में कम से कम दो ऊंची अपार्टमेंट इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे फ्लैटों में आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: Putin ने पलट दी बाजी, रूस की तरफ से यूक्रेन पर भीषण हमले करने लगा NATO!

मॉस्को के रेमेनस्कॉय में हुए हमले में 46 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वोरोब्योव ने कहा कि 43 लोगों को अस्थायी आवास केंद्रों में पहुंचाया गया। सोशल मीडिया वीडियो में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं, जिसमें कहा गया है कि रामेंस्कॉय जिले में दर्जनों फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अलेक्जेंडर ली ने रॉयटर्स को बताया कि मैंने खिड़की से देखा और आग का एक गोला देखा। झटके से खिड़की उड़ गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, क्रेमलिन से लगभग 50 किलोमीटर (31 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित रामेंस्कॉय जिले की आबादी लगभग सवा लाख है।

इसे भी पढ़ें: China ने Russia के साथ संयुक्त नौसैनिक और वायुसैनिक अभ्यास का ऐलान किया

जैसे-जैसे रूस पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रहा है, कीव 6 अगस्त को रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र पर एक साहसिक हमले और रूसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों के साथ युद्ध को रूस तक ले जाने की कोशिश कर रहा है।  रूसी सेना ने कहा कि उसने एक दर्जन रूसी क्षेत्रों में 158 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका, जिसे रूसी मीडिया ने युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला बताया।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी