लखनऊ में बस पलटने से एक की मौत, 12 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में किसान पथ पर शुक्रवार रात एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि बस बहराइच से नयी दिल्ली जा रही थी और किसान पथ के करीब चालक ने नियंत्रण खो दिया और रात करीब नौ बजे बस डिवाइडर से टकरा गई।

बयान के अनुसार घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) गोसाईगंज ले जाया गया जहां बहराइच निवासी शाहिदा (65) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे में रमा (40), शांति (30) और देवीदीन (40) को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आठ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों, अग्निशमन सेवा और स्थानीय निवासियों ने घायल यात्रियों को बस से निकालने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

लाल किले पर रामलीला कार्यक्रम के कारण दिल्ली के सुभाष मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

मिजोरम में 6.65 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद, दो लोग गिरफ्तार

NCP-Ajit Pawar गुट के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में हत्या, मामला दर्ज, जांच जारी

महाराष्ट्र में समुद्र तट के निकट नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत