लाल किले पर रामलीला कार्यक्रम के कारण दिल्ली के सुभाष मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

लाल किले पर आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य दिल्ली के सुभाष मार्ग पर शुक्रवार से नौ दिनों के लिए यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि लाल किले पर चल रहे रामलीला आयोजन के कारण बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है कि इस वजह से लाल किले के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए निचले सुभाष मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही चार अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शाम पांच बजे से रात 12:30 बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई है।

परामर्श में कहा गया है कि डीटीसी और क्लस्टर बसों, भारी और वाणिज्यिक वाहनों को इसी अवधि के लिए दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक ऊपरी सुभाष मार्ग पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: SC ने करवाया मजदूर के बेटे का IIT एडमिशन, बुलडोजर एक्शन पर कोर्ट ने क्यों कहा- नहीं माना तो अफसरों को जेल भेज देंगे

World Teachers Day 2024: शिक्षक दुनिया को बेहतर बनाने में सहायता करें

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट, 188 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु की गुफा में मिला, जानें इसके पीछे की सच्चाई

कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी, हरियाणा चुनाव को लेकर अशोक तंवर ने कर दिया बड़ा दावा