निकाय चुनाव से पूर्व संगठन में नहीं होगा फेरबदल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2017

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राज्य के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पार्टी प्रान्तीय संगठन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पाण्डेय ने कल रात कोन ब्लॉक के मवैंया स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा ‘‘निकाय चुनाव के पूर्व संगठन में कोई फेरबदल नहीं किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संगठन में जहां कोई कमी होगी उसकी भरपाई की जायेगी। अन्यथा उस संगठन से छेड़छाड़ करने की कोई आवश्यकता नहीं है जिसने विधानसभा की 325 सीट जीत कर दी हैं।’’ मालूम हो कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव नवम्बर में सम्भावित हैं। पाण्डेय अभी हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के स्थान पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये हैं। माना जा रहा था कि वह जल्द ही प्रदेश संगठन में बदलाव कर सकते हैं।

पाण्डेय ने कहा, ‘‘केन्द्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कर्म पुरूष है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन को आगे बढ़ाना चुनौती पूर्ण काम है जो कार्यकर्ता के बदौलत पूरी होगा क्योंकि संगठन ही पूंजी है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...