Nitish Kumar ने लंदन में विज्ञान संग्रहालय का किया दौरा , पटना में 'साइंस सिटी' बनाने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ब्रिटेन के लंदन स्थित विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य सांसद संजय कुमार झा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संग्रहालय का दौरा किया।

बयान के अनुसार, उन्होंने दुनिया भर की वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संबंधी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले संग्रह के बारे में जानकारी ली। यात्रा के दौरान, कुमार ने लंदन संग्रहालय की तरह पटना में निर्माणाधीन ‘साइंस सिटी’ विकसित करने की अपनी योजना व्यक्त की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अगले हफ्ते बिहार लौट सकते हैं।

प्रमुख खबरें

नासिक में तीन बच्चों को कुएं में धकेला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ऋषिकेश में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 52 लाख रुपये से अधिक की ठगी की

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

पालम फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत, चालक गिरफ्तार