नासिक में तीन बच्चों को कुएं में धकेला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

महाराष्ट्र के नासिक जिले में तीन लोगों ने कथित तौर पर तीन बच्चों को मारने के इरादे से उन्हें कुएं में धकेल दिया। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सिन्नर तालुका के वडगांव पिंगला गांव में यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि बच्चे किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार आरोपी अमोल रामनाथ लांडगे और दो अन्य ने बच्चों को कुएं के पास बुलाया और कहा कि अंदर एक कछुआ है। जब बच्चे काफी करीब पहुंच गए, तो आरोपियों ने तीनों को कुएं में धकेल दिया।

पीड़ित बच्चों में से एक रस्सी पकड़कर खुद को और दो अन्य को बचाने में कामयाब रहा। सिन्नर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उनके माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और लांडगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि बच्चों को मारने के लिए उन्हें कुएं में धकेला गया। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर इस घटना के बारे में अधिक जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kareena Kapoor Birthday: आज 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही करीना कपूर, अभिनेत्री की रगो में दौड़ता है अभिनय

तिरुपति लड्डू विवाद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना