बुली बाई ऐप मामला: मुंबई की अदालत ने मुख्य आरोपी नीरज को न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

मुंबई|  बुली बाई ऐप मामले में मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला कथित ‘नीलामी’ के लिए कुछ महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने से जुड़ा है। इस मोबाइल ऐप का विकासकर्ता कथित तौर पर बिश्नोई है।

दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में बिश्नोई को इसी तरह के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में मुंबई पुलिस ने बुली बाई ऐप मामले में पूछताछ के लिए बिश्नोई को अपनी हिरासत में ले लिया था।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल करीब छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इसके पहले इस मामले में विशाल झा, मयंक रावत, श्वेता सिंह, नीरज सिंह और ओमकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...