गोवा-मणिपुर को लेकर कांग्रेस-भाजपा में नोकझोंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2017

गोवा में भाजपा के सरकार बनाने की तैयारी को लोकतंत्र की हत्या बताने के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर दोष मढ़ने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि जिसके पास बहुमत होगा, उसे ही सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए। जिसके पास बहुमत होगा, सबसे अधिक विधायक होंगे, उसे ही सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा। गोवा में भाजपा के साथ सभी छोटे दल हैं, बहुमत है। इसलिए उसे सरकार बनाने का न्यौता मिला है। गोवा में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है।

 

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि आज की परिस्थिति में कांग्रेस को इस बारे में आत्मचिंतन करना चाहिए कि वह अकेली क्यों खड़ी है? जबकि भाजपा के साथ सभी छोटे दल हैं। ऐसा क्यों हुआ है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी कैसी नीतियां रही हैं जिसके कारण आज उसके साथ कोई आने को तैयार नहीं है। इन सभी बिन्दुओं पर कांग्रेस पार्टी को विचार करना चाहिए। भाजपा पर दोष मढ़ने की बजाए कांग्रेस आत्मचिंतन करे।

 

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन उसे सत्ता से दूर रखने का षड़यंत्र किया जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार किया जा रहा है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि भाजपा गोवा में लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस को मौका नहीं दिया गया। कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए खुद को न बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि गोवा विधानसभा चुनाव में वह अकेले सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है।

 

उल्लेखनीय है कि गोवा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या 13 है। गोवा फारवर्ड पार्टी और एमजीपी के तीन-तीन विधायक हैं, तीन विधायक निर्दलीय और राकांपा का एक विधायक है। पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर पर्रिकर की नियुक्ति को चुनौती भी दी है। उच्चतम न्यायालय आज सुबह 11 बजे इस मामले की सुनवाई करने वाला है। मणिपुर में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। मणिपुर में भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। दोनों दलों ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...