केंद्रीय मंत्री VK Singh ने CM Yogi Adityanath से की, राज्य के अधिकारियों के व्यवहार पर जताई नाराजगी

By रितिका कमठान | Nov 27, 2023

केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने शिकायत की है कि नागरिक निकायों के कुछ अधिकारी उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री की इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

 

केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद गाजियाबाद की जिला मजिस्ट्रेट आरके सिंह ने तत्काल एक्शन लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित न किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

 

जिला प्रशासन ने इस बात को लेकर सख्त एक्शन लिया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि जनरल बी के सिंह अधिकारियों के व्यवहार से काफी परेशान है जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। डीएम ने नोटिस में अधिकारियों से यह सवाल भी किया है कि उद्घाटन बोर्ड पर संसद का नाम अंकित क्यों नहीं किया गया है।

बता दें की सीन से सेवानिवृत्ति लेने के बाद जनरल सी के सिंह 2014 के भारतीय आम चुनाव में गाजियाबाद से सांसद बने थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राज बब्बर को 567260 वोटो से हराया था। इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भी गाजियाबाद से उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...