Madhya Pradesh: वीरा राणा मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2023

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार रात को वरिष्ठ आईएएस(भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी वीरा राणा (1988 बैच) को राज्य के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राणा, मध्य प्रदेश के इतिहास में निर्मला बुच के बाद राज्य के मुख्य सचिव का पद संभालने वाली दूसरी महिला होंगी। बुच का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। वीरा राणा इकबाल सिंह बैंस (1985) से मुख्य सचिव का प्रभार लेंगी।

इकबाल सिंह दो विस्तार के बाद सेवानिवृत्त हो जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैंस को 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें 31 मई 2023 तक छह महीने का विस्तार दिया गया और बाद में 30 नवंबर 2023 तक इसी अवधि के लिए एक और विस्तार दिया गया। राणा वर्तमान में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में तैनात हैं और उनके पास राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...