कांग्रेस में शामिल हुए केशव राव का इस्तीफा स्वीकार, राज्यसभा में एक और सीट हुई खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

नयी दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को एक नई रिक्ति पैदा हो गई जब सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने के केशव राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी सदस्यता छोड़ दी थी। राव 2020 से तेलंगाना से बीआरएस के राज्यसभा सदस्य थे। वह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को संसद के ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 

 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर स्टार्मर को बधाई दी


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली हो गई है। राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गई हैं। इससे पहले राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर से चार, महाराष्ट्र से तीन, असम और बिहार से दो-दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक सीट खाली हुई है।

प्रमुख खबरें

न्यू लुक के साथ धांसू एंट्री करने जा रही हुंडई की यह SUV, कार में मिलेंगे 6-ऐयरबैग

राहुल गांधी के लिए पद महत्वपूर्ण नहीं, वह 2004 से 2014 तक कभी भी बन सकते थे पीएम, रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

‘Hit and Run’ मामलों पर शिंदे ने कहा - प्रभावशाली लोगों को व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं करने देंगे

Blouse For Saree: जान्हवी कपूर के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस को आप भी करें ट्राई, मिलेगा सिलेब्रिटी लुक