पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में अपनी पार्टी की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देशभक्ति के माहौल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जालंधर के लोगों से बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल होने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 166 अंक और टूटा, निफ्टी 17,350 अंक से नीचे उतरा 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, कल जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होउँगा। सभी जालंधरवासियों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आप कांग्रेस को पराजित कर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

IND vs SA Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी, रोहित शर्मा की बात को सच किया साबित

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं चली रोहित-कोहली की जोड़ी, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA T20 World Cup Final: बाबर आजम को नहीं पछाड़ पाए रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये कमाल करने से चूके

कांग्रेस के प्रखर आलोचक, भाजपा के रहे हैं करीबी, कौन हैं संजय झा जिन्हें नीतीश ने सौंपी JDU की कमान?