Karnataka Police ने दक्षिणपंथी ‘इनफ्लूंसर’ भीकू म्हात्रे को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

दक्षिणपंथी ‘सोशल मीडिया इनफ्लूंसर’ विनीत नाइक को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके बेटे नागेश नाइक ने यह जानकारी दी। विनीत नाइक को ‘भीकू म्हात्रे’ के नाम से भी जाना जाता है।

नागेश नाइक के मुताबिक ‘भीकू म्हात्रे’ को शनिवार देर रात कर्नाटक पुलिस ने गोवा के पोंडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने जे सरवनन नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ‘भीकू म्हात्रे’ ने ‘एक्स’ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ एक ऐसा संदेश पोस्ट किया, जो हिंदुओं और मुसलमानों के बीच वैमनस्य पैदा कर सकता है और समाज में शांति भंग कर सकता है।

‘भीकू म्हात्रे’ की गिरफ्तारी की कई दक्षिणपंथियों ने निंदा की है। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह कर्नाटक कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग है। हम इससे अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...