Haryana के Rohtak में बोले JP Nadda, घड़ियाली आंसू बहाते हैं कांग्रेसी, किसानों का कभी नहीं किया भला

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में हमने सरकार बनाई। अब यही अभिलाषा और इच्छा लेकर हम चले हैं कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद मिले और तीसरी बार भी हम यहां कमल का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने का नहीं है।  ये चुनाव हरियाणा की गति को चलाए रखने का चुनाव है। ये चुनाव हरियाणा को पटरी पर रखने का चुनाव है। इसलिए आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Election: BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया झूठ का पुलिंदा, भूपिंदर हुड्डा बोले- हमारा कॉपी-पेस्ट है


जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो पहली बार मतदान कर रहे होंगे और 10 साल पहले वो 8 बरस के होंगे, उनको मालूम नहीं होगा कि... यहां की सड़कें कैसी थीं, 10-10 घंटे गांव में बिजली गुल रहती थी, किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंचता था, पर्ची पर नौकरी देने के कारण लोगों को सजाएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 10 साल के दौरान न कोई जमीन घोटाला हुआ और न ही पर्ची पर नौकरी लगी। 


उन्होंने लोगों से कहा कि आपको याद रखना है, जो प्रदेश पर्ची पर नौकरी देता था, वो आज नौकरी मेरिट पर देता है। जिस प्रदेश में जमीन के घोटाले हुआ करते थे, वो प्रदेश घोटाला मुक्त हो गया और विकास की ओर बढ़ चला है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल कांग्रेसी किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं... जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब ये सिर्फ 8 फसलों पर MSP देते थे। आज भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है और आगे भी जारी रखेगी।

 

इसे भी पढ़ें: सारा बजट का हिसाब लगाकर की घोषणाएं, हरियाणा को लेकर बीजेपी के मैनिफेस्टो पर बोले पूर्व CM खट्टर


नड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही ₹2,100 प्रतिमाह हर महिला को दिया जाएगा।  IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण होगा और आस पास के गांव के 50,000 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मिल रहे ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज को ₹10 लाख ​कर दिया जाएगा। इसी के साथ परिवार के 70 वर्ष से अधिक के प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹25 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी अकेली पार्टी है जो कैडर आधारित पार्टी है। बाकी पार्टियां ऐसी हैं... ​नेता है तो नीयत नहीं है, नेता है तो नीति नहीं है, नेता है तो कार्यकर्ता नहीं है। 

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी