झारखंड के अधिकारी सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने में मदद करने के लिए उत्तराखंड रवाना हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2023

झारखंड सरकार के अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे श्रमिकों को बचाने में मदद करने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार की सुबह ढह जाने से झारखंड के 10 लोगों सहित लगभग 36 श्रमिकों के उसमें फंसे होने की आशंका है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि झारखंड के श्रमिकों के बचाव अभियान में मदद करने और तत्काल राहत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जेएपी-आईटी (झारखंड सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन एजेंसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह और संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद एवं रॉबर्ट लाकड़ा सहित तीन सरकारी अधिकारी सोमवार को उत्तराखंड रवाना हुए।

प्रमुख खबरें

बढ़ रहा भारत का दबदबा...Russia में मोदी के आगमन से पहले आया पुतिन का बड़ा बयान

मोदी सरकार की कृषि सुधार योजनाओं से उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है बढ़ोतरी: भागीरथ चौधरी

भारत के सभी राजनयिक नोटिस पर हैं, कनाडा की विदेश मंत्री बोलीं- लोगों को इनकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा

Jharkhand Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट