झारखंड: जादू-टोने के संदेह में दंपति की हत्या के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2024

सरायकेला-खरसावां जिले में जादू-टोना करने के संदेह में कथित तौर पर दंपति की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक किशोर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना 13 सितंबर को दलभंगा चौकी के बिजार गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापे मारे और कुचाई इलाके के अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार से पांच लोगों के एक समूह ने जादू-टोना करने के संदेह में सोमा सिंह मुंडा (46) और उनकी पत्नी सेजादी देवी (45) पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सोमा सिंह मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंदूक में खराबी आने के बाद सेजादी देवी की ‘‘बेंत से पीट-पीटकर हत्या’’ कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि दंपति का 14 वर्षीय बेटा सानिका मुंडा भागने में सफल रहा और उसने एक पड़ोसी के घर शरण ली। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

अवैध घुसपैठ सख्त असम सरकार, बांग्लादेशियों को दिखाया बाहर का रास्ता, CM हिंमता ने खुद दी जानकारी

स्विट्जरलैंड का मजा भारत में लेना हैं, तो इन 6 जगहों पर जरुर घूमने जाएं

इस पूर्व क्रिकेटर ने बताया मोहम्मद शमी का विकल्प, कहा- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉपी में ये खिलाड़ी ले सकता है जगह

Shaurya Path: Israel-Lebanon, Russia-Ukraine, Pakistani ISI और CDS के बयान से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता