अवैध घुसपैठ पर सख्त असम सरकार, बांग्लादेशियों को दिखाया बाहर का रास्ता, CM हिंमता ने खुद दी जानकारी

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बताया कि असम पुलिस ने तड़के आठ बच्चों सहित 17 बांग्लादेशियों को सीमा पार वापस भेज दिया। सरमा ने भारत में रोहिंग्याओं को लेकर आगाह करते हुए कहा था कि घुसपैठ काफी बढ़ गई है और जनसांख्यिकीय आक्रमण का खतरा वास्तविक और गंभीर दोनों है। उन्होंने कहा कि असम भारत-बांग्लादेश सीमा के केवल एक हिस्से की रक्षा कर रहा है, लेकिन एक बड़ा क्षेत्र अभी भी असुरक्षित है।

 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार ने किया झारखंड बॉर्डर सील, भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप


असम पुलिस की सराहना करते हुए, हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित घुसपैठियों के नाम भी बताए - हारुल लामिन, उमाई खुनसुम, मोहम्मद इस्माइल, संसिदा बेगम, रूफिया बेगम, फातिमा खातून, मोजुर रहमान, हबी उल्लाह, सोबिका बेगम। इससे पहले सरमा ने कहा था कि मैंने असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकीय आक्रमण देखा है। सरमा ने कहा, ''जब जनगणना होगी तो पूर्वी भारत के राज्यों की जनसांख्यिकी पर चौंकाने वाली खबरें आएंगी।'' 

 

इसे भी पढ़ें: Himanta ने उल्फा (आई) प्रमुख को युवाओं का भविष्य खतरे में डालने वाली गतिविधियों से बचने को कहा


उन्होंने कहा, असम में स्थिति अलग है क्योंकि लोग जनसांख्यिकीय आक्रमण के बारे में बहुत जागरूक हैं। सरमा ने कहा कि अवैध विदेशियों के खिलाफ असम आंदोलन के दौरान, लोगों ने चेतावनी दी थी कि राज्य के सामने आने वाली समस्याएं अंततः पूरे देश को प्रभावित करेंगी, और हम देख रहे हैं कि अब ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 2024 और 2019 की मतदाता सूची की तुलना की जाए तो जनसांख्यिकीय परिवर्तन स्पष्ट होगा।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu विवाद में अब हुई सुब्रमण्यम स्वामी की एंट्री, 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

मौलवी के मुंह से राम-राम, यह धारा 370 हटने का असर है, Haryana में योगी ने सुनाया जम्मू-कश्मीर का किस्सा

हर जगह अपनी मां के साथ क्यो रहती हो आराध्या... रिपोर्टर के सवाल पर Aishwarya Rai Bachchan का जवाब, बंद हो गया मीडिया का मुंह!

IND vs BAN 2nd Test: एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हुआ दूसरे दिन का खेल, 9 साल बाद हुआ ऐसा