Haryana: CM पद को लेकर कई दावेदार, बढ़ी भाजपा की टेंशन, नेताओं को कैसे मनाएगी पार्टी

By अंकित सिंह | Sep 16, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इन सब के बीच भाजपा में सीएम पद को लेकर भी बयान सामने आ रहे हैं। पहले राव इंद्रजीत सिंह और अब अनिल विज के बयान से भाजपा की टेंशन बढ़ सकती है। दोनों ने सीएम पद को लेकर अपना-अपना दावा ठोक दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में जीत की हैट्रिक बनाएगी। 

 

इसे भी पढ़ें: नायब सैनी हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं : केंद्रीय मंत्री प्रधान


2024 के हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी प्रधान का बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी 5 अक्टूबर के चुनाव के बाद सत्ता में लौटती है तो वह सीएम पद के लिए दावा करेंगे। विज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने करनाल में संवाददाताओं से कहा कि 'एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी भाजपा के सीएम का चेहरा हैं। प्रधान ने विश्वास जताया कि भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों में विजयी होकर "हैट्रिक" बनाएगी और कहा, "पिछले 10 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, हमें फिर से हरियाणा में सेवा करने का मौका मिलेगा।"

 

इसे भी पढ़ें: Tigaon विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार Rajesh Nagar की बेदाग छवि का पार्टी को मिल सकता है फायदा


अनिल विज ने क्या कहा था?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे। छह बार के विधायक विज की इस टिप्पणी से पहले ही भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि अगर वह सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। विज ने कहा, ‘‘मैंने आज तक पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा...हरियाणा के लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। यहां तक ​​कि अंबाला में भी लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सबसे वरिष्ठ हूं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री नहीं बना। लोगों की मांग और वरिष्ठता के आधार पर इस बार मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी