गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2023

गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने समय अवधि पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 57 वाहन जब्त किये गए।

उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 154 वाहन जब्त किये गए। उन्होंने बताया कि बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे 2640 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 2880 वाहनों के चालान किये गए जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

ताज महल के रखरखाव को लेकर UP में तेज हुई सियासत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और मुंबई कमिश्नर रहे संजय पांडेय कांग्रेस में शामिल, वर्सोवा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

20 सितंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो कहीं हो ना जाए आपका Gmail अकाउंट बंद, जानें पूरी जानकारी

राहुल गांधी की बढ़ी मुसीबत, दिल्ली के 3 पुलिस स्टेशनों में बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत, MP में भी FIR