रांची में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

रांची, 31 जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा का शव 23 जुलाई को रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में धान के एक खेत से मिला था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, “हमने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।” आलम के मुताबिक, “पीड़िता अपनी बहन के साथ धान के खेत में काम कर रही थी। उसकी बहन दिन का काम खत्म करके घर चली गई। पीड़िता ने उससे कहा कि वह अपना काम पूरा करने के बाद घर लौट आएगी।” उन्होंने कहा, “आरोपियों ने पीड़िता को खेत में अकेला पाया। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया।” आलम के अनुसार, पांचों आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...