ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण हादसा, अमित शाह ने सीएम से की बात, पीएम मोदी बोले- यात्रियों को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी

By अंकित सिंह | Sep 08, 2021

जोरहाट/गुवाहाटी। असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। डीजी एनडीआरएफ सत्य एन प्रधान के मुताबिक आज जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में लगभग 120 यात्रियों को ले जा रही दो नावों की टक्कर हो गई, कई यात्री लापता; बचाव अभियान जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट के निमती घाट के पास नाव दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि राज्य मंत्री बिमल बोरा को तुरंत दुर्घटनास्थल पर जाने को कहा गया है। इस मामले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यात्रियों को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को फोनकर जोरहाट के नीमती घाट में नाव दुर्घटना के बारे में पूछा और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में अपडेट लिया। उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली त्रिपकाई नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने पीटीआई- को बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है और अभी तक कोई शव नहीं मिला है। 

 

इसे भी पढ़ें: मौलाना का साथ छोड़कर कांग्रेस ने बनाई आगे की रणनीति, भाजपा पर चल सकती है उसी का दांव


जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नाव में कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी थे, जो नदी में गिर गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए भी कहा। सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा को चौबीसों घंटे घटनाक्रम की निगरानी करने को कहा। सीएमओ ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे।

 

प्रमुख खबरें

बढ़ रहा भारत का दबदबा...Russia में मोदी के आगमन से पहले आया पुतिन का बड़ा बयान

मोदी सरकार की कृषि सुधार योजनाओं से उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है बढ़ोतरी: भागीरथ चौधरी

भारत के सभी राजनयिक नोटिस पर हैं, कनाडा की विदेश मंत्री बोलीं- लोगों को इनकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा

Jharkhand Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट