Europe को 2022 में शरण मांगने वालों के करीब 10 लाख आवेदन प्राप्त हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

अंतरराष्ट्रीय संरक्षण प्राप्त करने के लिए लगभग 10 लाख लोगों ने 2022 में यूरोपीय संघ में आवेदन किया। बुधवार को प्रकाशित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। वर्ष 2015-2016 के शरणार्थी संकट के बाद से यह सर्वाधिक संख्या है। शरणार्थियों के लिए यूरोपीय संघ की एजेंसी ने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 देशों और नार्वे तथा स्विटजरलैंड में शरण पाने के लिए करीब 9,66,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 2021 से 50 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े में 40 लाख यूक्रेनी शरणार्थी शामिल नहीं हैं, जिन्हें ईयू द्वारा अस्थायी संरक्षण प्रदान किया गया है।

यूरोपीय एजेंसी के आंकड़े में इस वृद्धि को कोविड-19 से जुड़ी यात्रा पाबंदियों में ढील दिये जाने, बढ़ती खाद्य असुरक्षा और विश्व के कई हिस्सों में जारी संघर्ष से जोड़ कर देख रहा है। हालांकि, शरण मांगने वाले ज्यादातर लोगों ने ईयू में वैध तरीके से, मुख्य रूप से यात्रा वीजा के साथ विमान से प्रवेश किया, जबकि कुछ ने पश्चिमी बाल्कन क्षेत्र और भूमध्यसागर होते हुए बगैर अनुमति के प्रवेश किया। यूरोप में शरण मांगने वालों में शीर्ष पर सीरिया के नागरिकों का स्थान है, जहां की अर्थव्यवस्था युद्ध के बाद तबाह हो गई है।

सीरिया के लोगों के 1,30,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद अफगानिस्तान के लोगों का स्थान है। तीसरे स्थान पर तुर्किये है, जहां से प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या दोगुनी होकर 55,000 हो गई है। हालांकि, यूरोपीय एजेंसी ने यह नहीं बताया कि ईयू के किस देश को पिछले साल सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन ईयू की एक आंतरिक आव्रजन रिपोर्ट में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया और इटली को शीर्ष पांच देश बताया गया है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...