खाली पेट भिगोकर खाएं यह ड्राई फ्रूट, ब्लड प्रेशर की होगी छुट्टी

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 20, 2024

अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद हेल्दी है। आयुर्वेद में भी अंजीर के कई फायदे बताए हैं। अंजीर के खाने से व्यक्ति एनर्जेटिक रहता है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। आयुर्वेद में अंजीर को खाली पेट खाने के कई फायदे बताए। आइए जानते हैं। 

कब्ज की समस्या दूर होती है


रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अंजीर में फाइबर होता है और यह पेट साफ करने में मदद करता है। प्रतिदिन अंजीर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। गैस, अपच और एसिडिटी का समस्या से निजात मिलती है।


वजन कंट्रोल होता है


 जब आप अंजीर का सेवन रोजाना करेंगे तो पेट लंबे समय से भरा महसूस रहेगा। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आपको अनहेल्दी चीजों की क्रेविंग्स नहीं होती और आप आसानी से वजन भी कम कर सकते हैं।


हाई बीपी कंट्रोल करता है


जिन लोगों का हाई बीपी की समस्या रहती है तो उन्हें रोजाना सुबह अंजीर का सेवन करना चाहिए। बीपी को कम करने में अंजीर काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम होता है, जो बीपी को नॉर्मल रखने में मदद करता है।

 

वजन बढ़ाने में फायदेमंद


जो लोग पतले शरीर से परेशान हैं तो उन लोगों को रोजाना 4-5 अंजीर को भिगोकर सुबह खाने से किसी भी तरह की शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इसके सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। रोजाना अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।  इससे एनीमिया भी दूर होता है। महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में Amit Shah की हुंकार, घुसपैठिये कांग्रेस और JMM के वोटबैंक, एक-एक को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

अजित पवार ने ईवाई की कर्मचारी की मौत मामले में चिंता व्यक्त की

कांग्रेस को ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’, शहरी नक्सली चला रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

Bengal Flood: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी मदद, कहा- 2009 के बाद...