कांग्रेस को ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’, शहरी नक्सली चला रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’’ और शहरी नक्सली चला रहे हैं। मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है।’’ मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश में दिए भाषणों के ‘‘भारत विरोधी एजेंडे’’ पर भी बात की।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह बात की। गांधी आरक्षण प्रणाली पर अमेरिका में अपनी टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Loan के लिए अप्लाई करने के दौरान Income को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं लोग, Survey में हुआ खुलासा

पढ़ाई में गरीबी नहीं बनेगी बाधा, 10 लाख तक का मिलेगा कर्ज

हरियाणा सरकार सो रही है, चुनावी मौसम में क्यों बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

जो यहां हो रहा उसे दुनिया देख रही... पाकिस्तानी गेंदबाज ने PCB अध्यक्ष दावे की खोली पोल