रूस के साथ सहयोग की कोशिश करना चाहते हैं ट्रंप: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2017

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन रूस के साथ सहयोग करने की कोशिश करना चाहता है और इसलिए वह गत वर्ष पूर्ववर्ती ओबामा सरकार द्वारा कब्जे में लिए गए रूस के राजनयिक परिसरों को लौटाने पर विचार कर रहा है। ट्रंप के उप सहायक सेबेस्टियन गोर्का ने गुरुवार को सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम सहयोग करने की कोशिश करना चाहते हैं।’’ वह उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें ट्रंप प्रशासन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बदले में मैरीलैंड और न्यूयॉर्क में कब्जे में लिए गए रूस के राजनयिक परिसरों को लौटाने का फैसला लिया है।

 

ओबामा प्रशासन ने यह निर्णय लिया था क्योंकि इन परिसरों का कथित तौर पर खुफिया संबंधित उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था जो रूसी सरकार द्वारा चुनाव अभियान में हस्तक्षेप से जुड़ा हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘असल बात यह है कि हम एक जैसा सिद्धांत नहीं साझा कर सकते, हम दुनिया के एक ही तरह के राजनीतिक परिदृश्य को साझा नहीं कर सकते है लेकिन सच्चाई यह है कि साझा चिंता के कुछ मुद्दे हैं। अगर हम संघर्ष विराम जैसी चीजों के संबंध में रूस की ओर से दिखाई दे रहे विश्वास को देखते है तो शायद ऐसा करने का मौका है जिसे रेक्स टिलरसन साकार होते देखना चाहते हैं और वह दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार है।’’

 

उन्होंने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका नए दुश्मनों को बनाना नहीं चाहता। गोर्का ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमें नए दुश्मन नहीं बनाने है। दुनिया को देखने का यह बहुत खतरनाक तरीका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि मैं रूस के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहूंगा क्योंकि यह भू राजनीतिक, भू सामरिक राष्ट्र है।’’ गोर्का ने सीएनएन से कहा, ‘‘हम रूस को ऐसे देश की तरह देखते हैं जिसके साथ हमारे अच्छे संबंध नहीं है, यहां तक कि दूसरे देशों के मुकाबले भी बेहतर संबंध नहीं है लेकिन शायद इनमें सुधार हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम रूस के साथ मामलों को बढ़ाना चाहते हैं? मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा विचार है।’’

 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...