AC Temperature: क्या आप जानते हैं रात को सोते समय एसी का तापमान कितना होना चाहिए? आज ही जानें यह बात

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 11, 2024

देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आग उगलने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह से उपाय आजमा रहे हैं। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग नया एसी खरीद रहे हैं। इस भीषण गर्मी में पंखा और कूलर तो काम ही नहीं कर रहे। जिस वजह से लोग एसी खरीद रहे लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आपके रुम का तापमाम आपकी नींद को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर आपके आस-पास काफी गर्मी है ऐसी स्थिति में नींद को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रात के सोते समय एसी का तापमान कितना होना चाहिए।

एक्सपर्ट ने बताया कितना हो एसी का तापमान

एक्सपर्ट के अनुसार, रात को सोते समय एसी का आइडियल तापमान 20 सेल्सियस है। इस तापमाम पर नींद अच्छी आती है। वहीं अगर आप तापमान 20 डिग्री से कम करते हैं, तो ज्यादा ठंड की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

बुजुर्गों के लिए हो इतना तापमान

बता दें, बुजुर्गों के लिए एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस सही रहता है। वयस्कों की तुलना में बुजुर्गों को ज्यादा ठंड लगती है। अगर 24 डिग्री से कम तापमान पर उनकी सेहत खराब हो सकती है। एसी से सुबह तक कमरे का तापमान काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। 

एसी में सोने के फायदे और नुकसान

गर्मी के दौरान अगर आप एसी में सोते है, तो इसमे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। हालांकि, एसी में सोने के जितने फायदे है उतने नुकसान भी है। वहीं, आपका एसी गंदा है तो उसमें डस्ट, बैक्टीरिया, जर्म, फंगस आदि होने के खतरे काफी बढ़ जाते हैं। एसी के चलने के दौरान ये हमारी सांस के जरिए शरीर में चले जाते हैं। जिस वजह से कई बार एलर्जी हो जाती है। इसलिए समय-समय पर एसी का फिल्टर साफ करते रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...