दिवाली से पहले भारत ने दिया चीन को बड़ा झटका , करा दिया हजारों करोड़ का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

भारतीय लोग  भले ही कोरोना की मार से अभी उबर नहीं पाए हैं पर त्योहारों के इस मौसम में भारत चीन को एक बड़ा झटका देने जा रहा है।  उत्तर भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली और छठ से पहले भारत में चीनी व्यापार को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया 


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने एक बयान जारी कर कहा है  कि घरेलू बाजारों में चीन के उत्पादों के बहिष्कार के कारण इस साल चीनी निर्यातकों का 50,000 करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान की संभावना है। भारतीय इस सीजन में चीन से पटाखों और अन्य सस्ते त्योहारी उत्पादों का लगातार बहिष्कार कर रहे हैं, यह भारत के घरेलू उद्योगों के लिए एक अच्छी खबर है।


भारतीय व्यापारियों ने किया चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान


CAIT ने ‘चीनी सामानों के बहिष्कार’ का आह्वान किया है भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी सामानों के आयात को रोकने से चीन को लगभग 50,000 करोड़  के व्यापार का नुकसान होगा।

 

CAIT की अनुसंधान शाखा द्वारा किए गए एक  सर्वे से चौंकाने वाले तथ्य  सामने आये है अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा चीनी निर्यातकों को दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य वस्तुओं का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है।


 हर साल  त्योहार के सीजन में भारतीय व्यापारी चीन से लगभग 50,000 करोड़ रुपये का सामान आयात करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर गुम हुई 5 साल की बच्ची के साथ हैवान ने किया बलात्कार, दोषी को उम्र कैद की सजा 

कोरोना के बाद से देश में बढ़ा स्वदेशी वस्तुओं का व्यापार


इस बार रक्षा बंधन के त्योहार में भी चीन को 5,000 करोड़ रुपये और गणेश महोत्सव  में 500 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।  चीन और भारत में पिछले काफी समय से सिमा पर तनाव  जारी है। जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच झड़प में कई भारतीय सैनिक शहीद भी हुए थे। गलवान घाटी में हुए सीमा विवाद के बाद से  से ही भारत और चीन के बीच तनाव अब तक जारी है।   CAIT का लक्ष्य है कि साल 2021 के आखिरी तक भारत द्वारा चीनी सामानों के आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपय तक कम किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...