दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल में आग की घटना की जांच के लिए समिति बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा डालने का मैदान) में आग लगने की घटना की जांच करने के लिए मंगलवार को समिति गठित की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि समिति आग की वजहों का पता लगाएगी और जिम्मेदारी तय करेगी। समिति को दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: माइनस 1 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर भागे टाइगर श्रॉफ, गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर डीके सिंह को समिति का प्रमुख बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को दावा किया था कि भलस्वा लैंडफिल के बड़े हिस्से में भीषण आग लगी है।उन्होंने दावा किया कि कूड़े का ढेर आसपास के इलाके में गिर रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ प्रदूषण फैल रहा है।

प्रमुख खबरें

IND vs SA Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी, रोहित शर्मा की बात को सच किया साबित

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं चली रोहित-कोहली की जोड़ी, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA T20 World Cup Final: बाबर आजम को नहीं पछाड़ पाए रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये कमाल करने से चूके

कांग्रेस के प्रखर आलोचक, भाजपा के रहे हैं करीबी, कौन हैं संजय झा जिन्हें नीतीश ने सौंपी JDU की कमान?