महत्वपूर्ण बराक पुल ध्वस्त, मणिपुर का यातायात संपर्क कटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2017

इंफाल। इंफाल का महत्पवूर्ण बराक पुल आज सुबह ध्वस्त हो गया जिसकी वजह से मणिपुर का संपर्क देश के शेष हिस्सों से कट गया है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह पुल उस समय ध्वस्त हुआ, जब माल से लदा दस पहियों वाला एक वाहन पुल के ऊपर से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि पुल रविवार रात से ही नाजुक स्थिति में था।

अधिकारी ने बताया कि पुल टूटने के बाद जिरिबाम से इंफाल जाने वाले माल लदे करीब 200 ट्रक फंस गये हैं। टूटे हुये पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उल्लेखनीय है कि बराक पुल इंफाल-जिरिबाम राजमार्ग पर स्थित है और पहाड़ी जिले तमेंगलांग से गुजरता है। पड़ोसी राज्य नागालैंड के विस्वेमा में भीषण भूस्खलन के बाद इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क कट जाने की वजह से बराक पुल को सीमावर्ती राज्य मणिपुर की दूसरी जीवन रेखा माना जाता है।

 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...