Tosham Assembly Elections: तोशाम सीट पर भाई-बहन के आमने-सामने होने से रोचक हुआ मुकाबला, समझिए सियासी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। वहीं हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट की सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। तोशाम विधानसभा सीट राज्य के भिवानी जिले में है। यह भिवानी-महेंदगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। साल 2019 के चुनाव तक इस सीट पर सामान्य, विदेश, प्रॉक्सी और डाक को मिलाकर वोटरों की कुल संख्या 1,46,424 थी। हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस सीट से भाई-बहन आमने-सामने हैं।


भाई और बहन के बीच जंग 

बता दें कि तोशाम विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में भाई-बहन के आमने-सामने होने से यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इस सीट से भाजपा ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से श्रुति चौधरी के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी पर दांव लगाया है। अनिरुद्ध चौधरी पूर्व सीएम बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे हैं। श्रुति और अनिरुद्ध दोनों ही बंशीलाल के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। इसके साथ ही जेजेपी ने राजेश भारद्वाज पर भरोसा जताया है। आप पार्टी ने दलजीत सिंह को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: Ambala Cantt Assembly: अंबाजा कैंट पर फिर खिलेगा कमल या कोई और मारेगा बाजी, आसान नहीं है BJP की राह

भाई-बहन पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गईं। जिसके बाद भाजपा ने उनको राज्यसभा का सदस्य बना दिया और उनकी बेटी श्रुती चौधरी को तोशाम सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया। वहीं चुनाव मैदान में श्रुति चौधरी के सामने उनके ताऊ के बेटे अनिरुद्ध चौधरी हैं। हालांकि दोनों ही उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।


छह बार जीते थे बंसीलाल

हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से बंसीलाल ने 6 बार जीत दर्ज की थी और वह चार बार मुख्यमंत्री बने थे। साल 1967 में बंसीलाल पहली बार विधायक बने थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के बागी शशिरंजन परमार भी तोशाम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2024: आज लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक काल

राहुल गांधी की चुनावी यात्रा संकल्प कम और डैमेज कंट्रोल अधिक लग रही, जानें क्यों

उप्र में 20 जुलाई से 20 सितंबर के बीच लगाए गए 36.80 करोड़ से अधिक पौधे

केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे : आप