कोविड-19: भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 55.52 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है जबकि 87 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि 55 प्रतिशत से ज्यादा पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण के साथ अब भारत ने कोविड के खिलाफ जंग में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: माइनस 1 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर भागे टाइगर श्रॉफ, गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर दस्तक’ अभियान ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र की सामूहिक लड़ाई को और मजबूती दी है। सुबह सात बजे जारी शुरुआती बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में टीके की 66,98,601 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत को कोविड-19 टीकाकरण बढ़कर 133.88 करोड़ पहुंच गया। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यह उपलब्धि 1,40,27,706 सत्रों में हासिल की गई।

प्रमुख खबरें

भारत ने दूसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, साउथ अफ्रीकी टीम के अरमान रह गए अधूरे

IND vs SA Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी, रोहित शर्मा की बात को सच किया साबित

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं चली रोहित-कोहली की जोड़ी, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA T20 World Cup Final: बाबर आजम को नहीं पछाड़ पाए रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये कमाल करने से चूके