भाजपा ने की राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग, गौरव भाटिया बोले- यह सब केजरीवाल के इशारे पर हो रहा

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमला हुआ है। दरअसल, राजेंद्र पाल गौतम के पास दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी है। हाल में ही बौद्ध महासभा में शामिल हुए थे। इसमें हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई। खुद राजेंद्र पाल गौतम स्टेज पर मौजूद रहे और शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी के बाद से भाजपा लगातार हिंदुओं के लिस्ट को अपमानित करने का आरोप लगा रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाता सम्मेलन कर के राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे की मांग कर दी है। इतना ही नहीं, भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल के ही इशारे पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का दावा, बारामूला में शाह की विशाल जनसभा घाटी के बदलते हालात को दर्शाती है


गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री ने जो वक्तव्य दिया है, वह ना केवल हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि राष्ट्र की अखंडता पर भी एक गहरा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी, वीडियो में जो शब्द बोले जा रहे हैं, यह स्पष्ट कर देता है कि आपको हिंदू धर्म से और हिंदू धर्म के अनुयायियों से किस तरह से नफरत है। वोट के खातिर केजरीवाल जी आप कितना गिरेंगे। भाटिया ने कहा कि चुनाव को देखते हुए वोट बैंक को साधने के लिए केजरीवाल जी के इशारे पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जाता है। वो भी आहत आपका वह मंत्री करता है जिसका डिपार्टमेंट सोशल जस्टिस है। उन्होंने सापौ तौर पर कहा कि हम मांग करते हैं कि आप ऐसे मंत्री को, जो नफरत फैला रहा है, जो दंगे कराना चाहता है। ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें।

 

इसे भी पढ़ें: 'हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानूंगा' शपथ पर घिरे केजरीवाल के मंत्री, अब हमलावर हुई भाजपा


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र गौतम ने जिस तरह हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है वो निंदनीय है और उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी का हिंदू विरोधी चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह हिंदू और बौद्ध धर्म का अपमान है। आप के मंत्री दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री को तुरंत पार्टी से हटा देना चाहिए। हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी देशद्रोही है। मेरी बौद्ध धर्म में आस्था है, इससे किसी को परेशानी क्यों है? उन्हें शिकायत करने दो। संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आजादी देता है। बीजेपी आप से डरी हुई है। वे केवल हमारे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

नासिक में तीन बच्चों को कुएं में धकेला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ऋषिकेश में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 52 लाख रुपये से अधिक की ठगी की

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

पालम फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत, चालक गिरफ्तार