Eastern Congo में कम से कम 60 लोगों के शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2023

किन्शासा। पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत के कई गांवों में कम से कम 60 लोगों के शव मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बविटो क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर इसहाक किबिरा ने कहा कि एम-23 समूह के विद्रोहियों ने रुतशुरू क्षेत्र के कशाली और कज़ारोहो गांवों के लोगों पर कई दिनों तक हमले किए और उन्हें मार डाला। किबिरा ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘हमें यह देखकर अफ़सोस होता है कि कैसे एम-23 समूह द्वारा आम लोगों का नरसंहार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Britain के समीक्षा आयोग ने खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं की गतिविधियों के खिलाफ चेताया

 साठ लोगों से अधिक के शव मच्छरदानी से बंधे हुए थे। अन्य लोगों के शवों को बैग से बांधा गया था।’’ एम-23 विद्रोही समूह मुख्य रूप से कांगो के जातीय तुत्सी समुदाय के लोगों से बना है। यह समूह बीते 10 साल के दौरान मजबूत हुआ है। इसके लड़ाकों ने रवांडा की सीमा पर पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...