अरविंदर लवली ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को नवगठित दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में लवली को पद की शपथ दिलाई।

अरविंदर लवली सदन के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हैं। वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। बाद में, नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को चुने जाने की संभावना है। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। विपक्षी दल आप के 22 विधायक सदन में हैं। आप विधायकों ने सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने लगाया विकेट का शतक, जहीर खान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, पैट कमिंस की सेना को मिली चौथी हार

IPL 2025 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस वर्सेस आरसीबी, जानें किसका पलड़ा भारी?

SRH vs GT: फिर चला सिराज का जादू... ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को भेजा पवेलियन, बनाया था खास प्लान