Amit Shah ने पटना में सुशील मोदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी सांत्वना व्यक्त की। इस महीने की शुरुआत में कैंसर से जूझते हुए सुशील मोदी की मृत्यु हो गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष शाह शाम को पटना पहुंचे और सीधे सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे। शाह ने ‘एक्स’ पर सुशील मोदी के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘सुशील मोदी जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में संगठन और सरकार के सभी दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाया।

जनसमस्याओं का निवारण, गरीब कल्याण और राष्ट्रनिर्माण, सदा उनके प्रमुख ध्येय रहे। उनका आज हमारे बीच न रहना भाजपा और बिहार प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है।’’ शाह ने पोस्ट में कहा, ‘‘आज उनके शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी सांत्वना प्रकट की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है।’’

सुशील मोदी के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के बाद शाह रात्रि विश्राम के लिए शहर के एक होटल में चले गए। गृह मंत्री से मिलने के लिए भाजपा नेताओं को होटल में जाते हुए देखा गया। शाह शुक्रवार को आरा लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं, जहां से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...