भगवान धनवंतरि के इस चित्र का करें पूजन, घर में आरोग्य और समृद्धि का रहेगा निवास

with-this-picture-of-lord-dhanwantari-made-your-worship-successful-luck-will-be-multiplied-thousand-times
rajnikant@prabhasakshi.com । Oct 25 2019 2:45PM

धनतेरस का संबंध भगवान धन्‍वंतरि से है जो भगवानों के वैद्य माने जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस का संबंध कुबेर से भी माना जाता है। इसलिए धन प्राप्ति के लिए इनकी पूजा होती है। 25 अक्टूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है।

धनतेरस सिर्फ खरीदारी का पर्व नहीं है। धनतेरस के दिन आप पूजा-उपासना करते हैं तो उससे विशेष तरह के फायदे हो सकते हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान  भगवान धन्‍वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस का संबंध भगवान धन्‍वंतरि से है जो भगवानों के वैद्य माने जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस का संबंध कुबेर से भी माना जाता है। इसलिए धन प्राप्ति के लिए इनकी पूजा होती है। 25 अक्टूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीज़ें, आ सकता है दुर्भाग्य

जीवन में पर्याप्त धन हो तो हम धनवान अवश्य हो सकते हैं। किंतु लक्ष्मीवान तो वही होता है, जिसके जीवन में धन के साथ आरोग्य, रूप, सहकार और संबेधों की भी संपदा हो। धनतेरस से प्रारंभ होकर भाई दूज तक का पांच दिवसीय महापर्व पांच संपदाओं का प्रतीक है। धनतेरस आरोग्य संपदा, नरक चौदस-सच्चा रूप, लक्ष्मी पूजा-पुरूषार्थ दीप, गोवर्धन पूजा-सहकार रूप, भाई दूज-स्नेह संबंध का प्रतीक है। भगवान धनवंतरि आयुर्वेद के देवता हैं। इनका चित्र हमारे घर-परिवारों में लुप्त होता जा रहा है। नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देना आवश्यक है। अत: सुलभ संदर्भ हेतु उनका प्रतीकात्मक चित्र-कैलेंडर रूप में धनतेरस के दिन पूजार्थ आपके लिए  यहां संलग्न है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़