World Civil Defence Day 2025: क्या है वर्ल्ड सिविल डिफेन्स डे ? जानें इसका पूरा इतिहास और महत्व

World Civil Defence Day
प्रतिरूप फोटो
X - @sharmarekha
Prabhasakshi News Desk । Mar 1 2025 10:30AM

वर्ल्ड सिविल डिफेंस डे पूरी दुनिया में आज यानी 1 मार्च को मनाया जाता है। उन लोगों को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है जो नागरिकों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। इस दिन लोगों को सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

वर्ल्ड सिविल डिफेंस डे पूरी दुनिया में आज यानी 1 मार्च को मनाया जाता है। उन लोगों को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है जो नागरिकों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। इस दिन लोगों को सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन लोगों को सुरक्षा के तरीके बताए जाते हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन चाहे वो नेचुरल हो या मानव वारा निर्मित, उसके आने पर वह उनके उनके लिए तैयार रहें।

क्या है वर्ल्ड सिविल डिफेंस डे का इतिहास ?

इस दिवस की उत्पत्ति 20वीं सदी में पाई जा सकती है। तब पूरी दुनिया में तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काफी तेजी से बढ़ रही थी। शीत युद्ध की शुरुआत और परमाणु हथियारों के विकास के कारण पूरी दुनिया में लोगों की सुरक्षा के लिए काफी सवाल उठने लगे। इन मुश्किलों से लड़ने के लिए यूनाइटेड नेशंस ने इंटरनेशनल सिविल डिफेंस ऑर्गनाइज़ेशन को 1950 में बनाया गया। इस ऑर्गनाइज़ेशन की स्थापना का जश्न मानाने के लिए 1 मार्च को सिविल डिफेंस डे के रूप में मनाना शुरू कर दिया गया। 1 मार्च 1990 में पहली बार वर्ल्ड सिविल डिफेंस मनाई गई थी। उसके बाद से यह हर साल मनाया जाता है।

आज के दिवस का महत्व

वर्ल्ड सिविल डिफेंस डे की यह खासियत है कि इस उन दिन लोगों को याद किया जाता है और उन्हें सम्मान दिया जाता है जो हर इमरजेंसी सिचुएशन में हमारी सुरक्षा करते हैं। इस दिन लोगों को आपातकालीन स्थितियों से कैसे निपटना चाहिए इसके प्रति जागरूक किया जाता है। नागरिकों की सुरक्षा करने वाले कर्मचारियों को अक्सर मान्यता नहीं मिलती है, यह दिन उन्हें उनके काम के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का हिस्सा बनकर हम दुनिया को एक सुरक्षित जगह बना सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़