Akbar के हरम में होता था ऐसा काम, जान कर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

mughal harem
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । May 20 2023 5:04PM

अकबर ने अपने दरबार में घोषणा करवाई थी कि रईसों की बेटियों को चुनों और उन्हें शाही हरम में शामिल करवाए। अकबर ने फरमान भी जारी करवाया कि लोग अपनी बेटियों को हरम में शामिल होने के लिए भेजें जिसका काफी आतंक फैला था।

मुगल बादशाह अकबर का नाम आते ही उनके द्वारा किए गए एक से एक महान काम का भी जिक्र होने लगता है। अकबर को हमेशा से महान, सैन्य कुशल, राजनीति और आर्थिक रुप से संपन्न बादशाह के तौर पर ही दर्शाया गया है। मगर अकबर द्वारा किए गए कई ऐसे काम भी हैं जिनका जिक्र काफी कम देखने को मिलता है।

दरअसल अकबर के महल में हरम था, जिसमें होने वाले काले कारनामों के बारे में काफी कम जानकारी मिलती है। कुछ जानकारी के मुताबिक अकबर के हरम में 5000 औरतरें रहा करती थी। अकबर इन औरतों को अलग अलग कारण से लेकर आते थे। दरअसल हरम में शामिल करवाने के लिए महिलाओं को शुरुआत में इसलिए चुना गया ताकि बादशाह के राज्यों में रिश्तें अच्छे हो सके। अकबर ने अपने दरबार में घोषणा करवाई थी कि रईसों की बेटियों को चुनों और उन्हें शाही हरम में शामिल करवाए। अकबर ने फरमान भी जारी करवाया कि लोग अपनी बेटियों को हरम में शामिल होने के लिए भेजें जिसका काफी आतंक फैला था। हालांकि इस फैसले का विरोध करने की हिम्मत किसी में नहीं थी।

कहा जाता है कि अकबर की बुरी नजर औरतों पर रहा करती थी। अकबर औरतों को देखता था और अगर उसे वो महिला पसंद आ गई तो उनसे शादी कर लिया करता था। चाहे फिर महिला पहले से ही शादीशुदा क्यों ना रही हो। ऐसा वाक्या तब का है जब अकबर सुबर सैर कर रहा था तभी आगरा के शेख बादाह की बहू पर अकबर की नजर पड़ी। उसने उस शादीशुदा महिला से निकाह करने का फैसला किया और महिला के पास शादी का रिश्ता भिजवाया, जिसके सुनकर शेख के परिवार में कोहराम मच गया।

हालांकि बादशाह की मर्जी के आगे एक मामूली शेख और उसके बेटे को झुकना पड़ा और महिला को तलाक देना पड़ा। इसके बाद बादशाह ने महिला से निकाह किया, जिसके बाद वो हरम में शामिल हुई। अकबर के हरम की कई अन्य कहानियां भी है। इसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं थी, जिनमें से अधिकतर को जबरदस्ती हरम में जगह दी गई थी। इन महिलाओं का जिक्र कई विदेशी यात्रियों और लेखकों की किताबों में मिला है। उन्होंने हमर को अय्याशियों का अड्डा तक करार दिया है।

हरम में थी सभी सुविधाएं

कहा जाता है कि मुगल हरम काफी बड़े हुआ करते थे, जो अपने आप में एक अलग ही जगह हुआ करती थी। मुगल हरम में दुनिया भर की सुविधाएं जुटाई गई थी। खासतौर से अकबर के हरम को काफी शानदार बताया जाता है। हरम में रहने वाली महिलाओं पर बड़ी राशि भी खर्च की जाती थी। यानी इनपर जमकर पैसा लुटाया जाता था। इन हरम में रहने वाली महिलाओं में से कुछ को अकबर अपनी पत्नी का दर्जा देता था, वहीं अन्य को दासी बनाकर रखा जाता था। जानकारी के मुताबिक हरम में रहने वाली औरतों का जमकर शोषण होता था। इसमें अधिकतर महिलाओं को हरम में शामिल करने के बाद कोई जीवनभर बाहर नहीं जा पाती थी। उनका पूरा जीवन हरम की चार दीवारी के अंदर ही बीतता था।

हरम की रखवाली की इन्हें थी जिम्मेदारी

बता दें कि 5000 महिलाओं के रहने के लिए बनवाए गए हरम की सुरक्षा की जिम्मेदारी किन्नरों को सौंपी जाती थी। खासतौर किन्नरों को हरम की रखवाली करने के लिए नियुक्त किया जाता था। वहीं हरम की खासियत थी की यहां महिलाएं सिर्फ बादशाह की मर्जी से ही जाती और आती थी। एक बार किसी महिला की हरम में एंट्री हो जाती थी तो बादशाह की मर्जी से पहले उसे हरम से बाहर नहीं निकाला जाता था। अन्यथा महिला की अर्थी ही हरम से बाहर आती थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़