Travel Tips: हनीमून के लिए विदेश जाने का बना रहे प्लान, तो पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करें भारत का वेनिस

Alleppey
Creative Commons licenses/Flickr

अलेप्पी शहर की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। बैकवॉटर और समुद्री तटों के कारण इस जगह को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। अगर आप समर वेकेशन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शहर आपको वेनिस जैसा फील देगी।

 इटली के वेनिस शहर की खूबसूरती से तो आप सभी वाकिफ होंगे। आपने सोशल मीडिया पर वेनिस शहर की खूबसूरती देखी होगी। बता दें कि वेनिस में सड़कें नहीं हैं, बल्कि यहां पर लोग नाव की सवारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक वेनिस है। भारत के वेनिस शहर को एक्सप्लोर करने के लिए आपको वीज या पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं केरल के अलेप्पी शहर की। यह एक बेहद शानदार और खूबसूरत शहर है। 

अलेप्पी शहर की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। बैकवॉटर और समुद्री तटों के कारण इस जगह को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। अगर आप समर वेकेशन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार अलेप्पी शहर जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Tourist Places in Mathura: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं मथुरा शहर

हाउसबोट क्रेज

अलेप्‍पी में आप पानी के बीच आप हाउसबोट क्रूज का मजा ले सकते हैं। हाउसबोट में रुकने के लिए आपको 12000 रुपए प्रति रात चुकाने होंगे। वही यहां से कोच्चि बोट यात्रा करने के लिए कपल्‍स को 48000 रुपए देने होंगे।

अलेप्पी

इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि अलेप्पी शहर खाने-पीने के लिए भी फेमस है। यहां फर वेड और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलेगा। अलेप्पी का खाना टेस्टी औऱ हेल्दी होता है, क्योंकि यहां के खाने को नारियल के तेल में पकाया जाता है। अगर आप अलेप्पी आएं, तो शापी मीन करी, इडली सांभर,  इडियप्‍पम, पुत्‍तु और कडाला, थालास्सेरी बिरयानी जैसे फेमस फूड का स्वाद लेना न भूलें।

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

कुट्टनाड

अलेप्‍पी में घूमने के लिए कुट्टनाड मुख्‍य पर्यटन स्‍थल है। इस जगह को राज्य का बैकवॉटर पैराडाइज भी कहा जाता है। यहां सबसे ज्यादा चावल की खेती होती है। इसलिए कुट्टनाड धान का कटोरा नाम से फेमस है। आप यहां पर नाव की सवारी करते हुए अद्भुत नजारे देख सकते हैं।

अलेप्‍पी चर्च

इसके अलावा आप यहां पर पाम्‍पा नदी पर स्थित यह चर्च अलेप्‍पी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसको साल 1819 में बनाया गया था। यह चर्च आज भी नए जैसा दिखता है। इस चर्च को एडथुआ चर्च और सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं।

वेम्‍बनाड झील

अलेप्पी में आपको केरल राज्य की सबसे बड़ी वेम्‍बनाड झील देखने को मिलेगी। यह देश की सबसे लंबी झील भी कही जाती है। आप यहां पर बोटिंग का लुत्फ ले सकते हैं। कुछ लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। इस वेम्‍बनाड झील के चारों ओर नारियल के पेड़ और धान की खेती देखने को मिलेगी।

नेहरू ट्रॉफी बोट रस

बता दें कि केरल में हर साल बोट रेस के बारे में जरूर सुना होगा। यह केरल का मुख्य आकर्षण है। इसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है। बोट रेस अलेप्पी में आयोजित होता है। यह बोट रेस पूरे साउथ इंडिया का पारंपरिक स्पोर्ट है। ऐसे में अगर आप अलेप्पी घूमने जाएं, तो यहां पर होने वाली बोट रेस का मजा जरूर लें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़