Monsoon Travel: इस जगह पर एक बार पहुंच गए फिर नहीं करेगा आने का मन, पार्टनर के साथ बिताएं हसीन पल

Monsoon Travel
Common Creatives/wikimedia

मानसून के दौरान सबसे खूबसूरत जगहों पर जाने का मन करता है। कई बार कपल्स के मन में होता है कि वो कौन सी जगह जाएं, जहां काफी सुकून मिले। अगर आप भी अपने सफर को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप इस जगह पर जरुर जाएं।

मानसून के मौसम में सुंदर नजारे और सुकून वाली जगहों पर घूमने का अलग ही मजा होता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड है या अभी-अभी आपकी शादी हुई है, तो आप इस खूबसूरत जगह पर जरुर जाएं। बरसात के मौसम में शिलॉन्ग सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। यह जगह कपल्स के लिए सबसे बेहतरीन हैं।

मानसून में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है शिलॉन्ग

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में प्राकृतिक खूबसूरती चरम पर होती है। शिलॉन्ग मेघालय की राजधानी है, जो यहां की नेचुरल खूबसूरती के लिए मशहूर है। बता दें कि, इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां मौजूद पहाड़ियां, घने जंगल, झरने, झील आपकी ट्रिप में चार लगा देते हैं।

यहां घूमने के लिए जगहें

शिलॉन्ग में कई ट्रैकिंग रुट है, जहां पर आप हरी भरी प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां रिवर राफ्टिंग, कैनोइंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं।

कैसे पहुंचें शिलॉन्ग

शिलॉन्ग पहुंचने के लिए आप नजदीक एयरपोर्ट से शिलांग एयरपोर्ट जा सकते हैं। यह शहर से 30 किलोमीटर दूर है, यहां आप पहुंचकर आप आराम से टैक्सी कर आसपास की जगहों को विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप सड़क मार्ग शिलॉन्ग गुवाहाटी से भी जा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़