Google का शानदार ऐप Gemini अब भारत में उपलब्ध, जानें डाउनलोड करने का तरीका

artificial intelligence
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Feb 16 2024 5:36PM

अब तक ये ऐप अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध था मगर अब ये भारत समेत दुनिया के 150 से अधिक देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये अंग्रेगी, कोरियन, जापानी भाषाओं में भी उपलब्ध है।

सर्च इंजन कंपनी गूगल का जेनरेटिव एआई ऐप जेमिनी भारत में भी उपलब्ध है। भारत की जनता भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकती है। इस एआई ऐप जेमिनी को भारत में एंडरॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। यूजर्स अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। आईफोन यूजर्स के लिए डेडिकेटेड ऐप नहीं है। गूगल ऐप में एक टॉगल दिया गया है जो एआई पावर्ड चैक के फीचर का लाभ देने में सक्षम है।

गूगल ने इसके साथ ही अपने बार्ड एआई चैट बॉक्स का नाम भी बदल दिया है, जिसे अब जेमिनी कहा जाएगा। इसके साथ ही एक नया एंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया गया है। अब तक ये ऐप अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध था मगर अब ये भारत समेत दुनिया के 150 से अधिक देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये अंग्रेगी, कोरियन, जापानी भाषाओं में भी उपलब्ध है। गूगल ने जेमिनी ऐप को ओपन एआई और चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा है।

ऐसे आईफोन यूजर्स उपयोग कर सकेंगे ऐप

इस जेमिनी ऐप को आईओएस यूजर्स उपयोग कर सकेंगे। गूगल ऐप में ही उन्हें नया टॉगल दिया गया है, जो ऐप खोलने पर ऊपर दाई ओर दिखेगा। जेमिनी फीचर्स के साथ इसे सर्च किया जा सकेगा। इसे जेमिनी यूजर्स सर्च कर सकेंगे और चैट बॉक्स का एक्सेस भी ले सकेंगे। आईफोन यूजर्स को अगर ये टॉगल नहीं दिखेगा तो वो गूगल को अपडेट कर सकते है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़