Padma Award:पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और आर अश्विन को पद्मश्री अवार्ड से किया गया सम्मानित

पीआर श्रीजेश को सोमवार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान श्रीजेश और अश्विन को सम्मानित किया।
भारतीय हॉकी के पूर्व खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को सोमवार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान श्रीजेश और अश्विन को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी भी मौजूद रहे। श्रीजेश और अश्विन को ये सम्मान खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है।
बता दें कि, गणतंत्र दिवस की पू्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी जिसमें श्रीजेश और अश्विन का नाम भी शामिल था।
अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह भारत के सफल स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और इस सीजन चेन्नी सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास का ऐलान किया था। फिलहाल वह जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच हैं। 2010 विश्व कप में डेब्यू करने के बाद श्रीजेश भारत के लिए की यादगार जीत का हिस्सा रहे। जिसमें 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड और जकार्ता- पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्या पदक शामिल है। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम के अलावा भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम में भी थे।Congratulations to @ashwinravi99 on being conferred the prestigious Padma Shri award by the Hon'ble President of India @rashtrapatibhvn, honouring his remarkable achievements and an illustrious career with #TeamIndia pic.twitter.com/8HlYQx3Dsl
— BCCI (@BCCI) April 28, 2025
#WATCH | Former Indian hockey player PR Sreejesh receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Sports.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/LrRflY8m4M
For more Sports Breaking News in Hindi, Please click here.
अन्य न्यूज़