उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ का दृष्टिकोण बहुत अच्छा : जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary
ANI

मैनपुरी जिले की करल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद ने लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा दे दिया।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन (दृष्टिकोण) बहुत अच्छा है और हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

चौधरी ने बृहस्पतिवार शाम को आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा, बाबा (योगी आदित्यनाथ) का उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दृष्टिकोण बहुत अच्छा है और हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इस बैठक के बारे में आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी और उनके साथ आए माननीय जनप्रतिनिधिगण से शिष्टाचार भेंट हुई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। बाद में चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, बैठक लंबी नहीं थी। समय अपर्याप्त था, चर्चाएं हुई।

उप्र में आगामी उपचुनावों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, हम केवल चुनावों के बारे में बात नहीं करते हैं। हमने नीतियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उप्र के विकास के लिए अपना व्यापक दृष्टिकोण साझा किया। हम सभी इसे साकार करने के लिए काम कर रहे हैं और साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

चौधरी ने सीट बंटवारे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उप्र में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि, अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। प्रदेश में करहल और मिल्कीपुर समेत 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

मैनपुरी जिले की करल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद ने लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा दे दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़