UP Weather: यूपी में किसानों पर टूटेगा मौसम का कहर! आज 55 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

rain3
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 11 2025 10:50AM

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जिलों में भयंकर आंधी और तूफान आने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजेंगे। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय खेलों में फसल पकी हुई है। बारिश और ओलो के कारण फसल को नुकसान हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को थाड़ी राहत मिली है और मौसम पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे है। राज्य में दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जिलों में भयंकर आंधी और तूफान आने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजेंगे। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय खेलों में फसल पकी हुई है। बारिश और ओलो के कारण फसल को नुकसान हो सकता है।

राज्य में बीते कुछ समय से गर्मी काफी अधिक हो रही है। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री पहुंचने लगा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। कई जगहों पर आंधी तूफान और बारिश आने की संभावना है। इस दौरान ठंडक भी महसूस हुई है। राजधानी लखनऊ में भी काले बाद छाए और बारिश भी हुई।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में शुक्रवार को भी आंधी तूफान, बादल गरजने, बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सोमवार से मौसम फिर गर्मी भरा हो सकता है।

 

बारिश के बाद तापमान हुआ कम

आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। राज्य के गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम अच्छा हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़