मणिपुर के इंफाल में दो उग्रवादी गिरफ्तार

army
प्रतिरूप फोटो
ANI

सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनौपाल जिले के टी मिनौ क्षेत्र से छह आईईडी बरामद किए और इन विस्फोटक उपकरणों को उसी दिन बम निरोधक दल द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से प्रतिबंधित संगठनकांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शगोलशेम लेम्बा मेइती और शगोलशेम रोमेन मेइती अपनी पार्टी के लिए धन जुटाने में लगे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनौपाल जिले के टी मिनौ क्षेत्र से छह आईईडी बरामद किए और इन विस्फोटक उपकरणों को उसी दिन बम निरोधक दल द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।

मणिपुर में 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से राज्य में मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़ा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़