सुदर्शना फाउंडेशन का स्वतंत्रता दिवस समारोह: वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान

campaign
PR

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर रेलवे में भी सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण किया गया। फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुदर्शना देशमुख और सचिव क्रांति देशमुख, सारिका मालखेड, प्रियंका चव्हाण, केतकी चव्हाण की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष संयुक्ता देशमुख ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में प्रताप विहार के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रताप विहार के उद्यान में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, फाउंडेशन ने स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली पुस्तकों का वितरण किया। इस अभियान के माध्यम से आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने का प्रयास किया गया।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर रेलवे में भी सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण किया गया। फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुदर्शना देशमुख और सचिव क्रांति देशमुख, सारिका मालखेड, प्रियंका चव्हाण, केतकी चव्हाण की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे और उन्होंने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुदर्शना फाउंडेशन के इस पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के कारण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़