उप्र में महिला सुरक्षा को लेकर सपा का संसद परिसर में प्रदर्शन, योगी का इस्तीफा मांगा

SP protest
ANI

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की यह स्थिति हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या में हुआ, फिर बलिया और बनारस में हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ‘बेटियों पर अत्याचार’ का उल्लेख था।

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की यह स्थिति हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या में हुआ, फिर बलिया और बनारस में हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले। यदि ऐसा नहीं हो सकता तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। वह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।’’ सपा सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में भी यह विषय उठाने का प्रयास किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़