महेंद्रगढ़ की रैली में शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी, राहुल करेंगे संबोधित

sonia-will-not-attend-mahendragarh-rally-rahul-will-address
[email protected] । Oct 18 2019 11:46AM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर कहा कि आज दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी जनता से संवाद करने पहुंच रहे हैं। किसी कारणवश कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आने में असमर्थ हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  किसी कारणवश  हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को होने जा रही चुनावी जनसभा में शामिल नहीं हो पाएंगी और इस रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर कहा,  आज दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी जनता से संवाद करने पहुंच रहे हैं। किसी कारणवश कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आने में असमर्थ हैं। 

ट्वीट में कहा गया है, आपसे निवेदन है कि इस जन सभा में पहुंच कर कांग्रेस परिवार को अपना समर्थन दें। दरअसल, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया की यह पहली चुनावी सभा होने वाली थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़