पुणे जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

leopard
ANI

त्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए शिरूर तहसील में आये थे। वन अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की रात वंश के माता-पिता के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था जिसके बाद वंश घर से निकल गया।

 पुणे जिले के शिरूर तालुका में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मांडवगन फरता गांव में उस समय हुई जब वंश राजकुमार सिंह नाम का बच्चा गन्ने के खेत के पास था।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए शिरूर तहसील में आये थे। वन अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की रात वंश के माता-पिता के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था जिसके बाद वंश घर से निकल गया। वह गन्ने के खेत की ओर चला गया जहां एक तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। (गुड़ बनाने वाली) फैक्टरी के प्रबंधक ने हमले की सूचना पुलिस को दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़