Jharkhand में NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, आजसू को 10 सीट, जेडीयू को 2 और LJP को मिली 1 सीट

NDA
ANI
अंकित सिंह । Oct 18 2024 1:23PM

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारें का ऐलान कर दिया। सीट बंटवारें के मुताबिक झारखंड में बीजेपी 68, आजसू 10, जेडीयू 2 और एलजेपी-आरवी 1 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सुदेश महतो की ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों- सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचाघर, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर पर चुनाव लड़ेगी। जबकि नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) दो सीटों- तमाड़ और जमशेदपुर पूर्वी, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चतरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 । भाजपा के 'रोटी, बेटी और माटी' बचाने के संकल्प के आगे कमजोर पड़ी JMM

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। फिलहाल, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों पर जनता दल (यूनाइटेड) और एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)। बाकी सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन का BJP पर तीखा वार, लगाया 20 वर्षों से झारखंड को लूटने का आरोप

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीट पर 13 नवंबर को होने वाले मतदान में 900 से अधिक ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है और इनमें 533 महिलाएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘राज्य में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 995 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 462 पुरुष और 533 महिला मतदाता शामिल हैं।’’ मतदाता सूची के अनुसार, झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.13 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़